{"_id":"61729adc54dac90c702c45d1","slug":"a-monkey-was-washing-pots-in-a-hotel-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: होटल पर रखे बर्तन साफ करने के बाद बंदर ने किया भोजन, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: होटल पर रखे बर्तन साफ करने के बाद बंदर ने किया भोजन, वायरल हुआ वीडियो
Fri, 22 Oct 2021 04:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 Oct 2021 04:35 PM IST
सार
अमेठी के होटल में बर्तन साफ करते हुए बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बंदर को खाना दिया गया पर उसने बर्तन साफ करने के बाद ही खाया।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो की एक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के बाजार शुकुल कस्बे में शुक्रवार सुबह एक होटल पर बर्तन साफ करते बंदर का वायरल वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। होटल मालिक के अनुसार बंदर देख लोग डर गए तो उसे खाने के लिए भोजन दिया गया लेकिन बंदर ने पहले हैंडपंप पर मौजूद बर्तन साफ किया फिर भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन
मुफ्त का भोजन ग्रहण नहीं कर बंदर जहां लोगों की प्ररेणा का स्रोत बना हुआ है। वहीं लोग बंदर को मुनष्य से बुद्धिमान जीव बता रहे है। बाजार शुकुल कस्बा स्थित होटल का संचालन गिरधारी लाल मौर्या करते हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को होटल पर लोग भोजन कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक बंदर पहुंच गया। बंदर देख लोग भयभीत होकर भागने लगे। लोगों को भागता देख बंदर हैंडपंप पर पहुंच गया जहां बर्तन रखे हुए थे। बंदर देख गिरधारी लाल ने उसे भोजन दिया।
विज्ञापन
भोजन देखने के बावजूद बंदर से भोजन करने के बजाए पहले नल पर मौजूद कड़ाही व अन्य छोटे बर्तन साफ करने लगा। इस दौरान लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बंदर मुफ्त का भोजन करने के बजाए बर्तन साफ करने के बाद भोजन करता नजर आ रहा है।
बंदर को बर्तन साफ करता देख लोग अंचभे में पड़ गए। होटल मालिक ने बताया कि बंदर ने बिना काम किए भोजन को छुआ तक नहीं। मौके पर मौजूद नरेंद्र कुमार, भुट्टू, शिवकुमार, सतगुरु व रामबाबू ने कहा कि बंदर का बर्तन साफ करने के बाद
भोजन करना उन्हें एक नई सीख दे गया। मुफ्त का भोजन नहीं करने से बंदर लोगों की प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। वायरल वीडियो लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।