फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A monkey got stuck into a wheel of a bike in barababanki.

Barabanki: बाइक से टकराकर पहिए में फंस गया बंदर, चीखता रहा... वीडियो हुआ वायरल

Wed, 09 Nov 2022 05:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Nov 2022 05:24 PM IST
सार

बंदर बाइक से टकराने के बाद पहिए में फंस गया। वो इतनी बुरी तरह फंस गया कि उसका निकलना ही संभव नहीं हो पा रहा था। घटना का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन
A monkey got stuck into a wheel of a bike in barababanki.
बंदर को पहिया खोलकर निकाला गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक बंदर तेजी से सड़क पार कर रहा था और इस दौरान एक बाइक गुजरी। बंदर और बाइक आपस में टकरा गए और कुछ ही देर में बंदर बाइक के अगले पहिए में फंस गया। बंदर को बाहर निकालने में करीब 40 मिनट लग गए। पहिया तक खोलना पड़ा।
विज्ञापन


यह घटना बदोसराय थाना क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज के सामने से गुजरने वाली रोड पर मंगलवार की शाम हुई। एक युवक कोटवाधाम मेले में शामिल होने के बाद बाइक से टिकैतनगर की ओर जा रहा था। इस दौरान एक बंदर ने तेजी से सड़क पार किया। बंदर बाइक के अगले पहिए में टकरा कर उसी में फंस गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घर के अंदर घुसे मगरमच्छ को देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूले, मच गया हड़कंप, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा का गढ़ भेदने के लिए भाजपा ने बनाया यह प्लान, संगठन भी देगा कदम-कदम पर साथ




युवक ने बाइक रोकी और बंदर के निकलने का इंतजार करने लगा मगर बंदर चाह कर भी नहीं निकल पा रहा था। यह देखकर मौके पर भीड़ लग गई। बंदर चीख रहा था।

आनन-फानन एक बाइक मिस्त्री को बुलाया गया और बाइक का अगला पहिया खोला गया तब जाकर बंदर को मुक्ति मिल पाई। यह वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed