{"_id":"677f6ffc4a4d27411a0dbd0e","slug":"a-monk-s-dead-body-found-hanging-in-a-hut-in-kotwadham-in-barabanki-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: झोपड़ी में फंदे से लटकता मिला साधु का शव, मंदिर परिसर में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: झोपड़ी में फंदे से लटकता मिला साधु का शव, मंदिर परिसर में हड़कंप
Thu, 09 Jan 2025 12:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, कोटवाधाम (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, कोटवाधाम (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:13 PM IST
सार
बाराबंकी के कोटवाधाम में एक साधु का शव उसकी झोपड़ी में लटकता हुआ पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र के अमरा कटेहरा देवी मंदिर के पास बृहस्पतिवार सुबह एक साधु का शव संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना से मंदिर परिसर और स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित अमानीगंज बनावा गांव निवासी 72 वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ राधे बाबा के रूप में हुई है। शव मंदिर के सामने बनी झोपड़ी में लटकता हुआ पाया गया। वहां रहने वाले अन्य साधुओं ने सबसे पहले शव देखा और बदोसराय पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ रामनगर सौरभ श्रीवास्तव, बदोसराय, एसएचओ संतोष कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले आधार कार्ड और एक डायरी के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। सीओ ने बताया कि पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने जुटी है।
विज्ञापन