फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A middle-aged man raped a teenager on the pretext of giving her biscuits, case

Lucknow News: बिस्किट देने के बहाने अधेड़ ने किशोरी से किया दुष्कर्म, केस

Sun, 09 Jul 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man raped a teenager on the pretext of giving her biscuits, case
रायबरेली। थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक अधेड़ ने बिस्किट देने के बहाने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अधेड़ से छूटने के बाद किशोरी घर पहुंची तो आपबीती मां को सुनाई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों का गुस्सा उबल पड़ा। उन्होंने अधेड़ को खरीखोटी सुनाई और उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली किशोरी सामान लाने दुकान पर गई थी। सामान लेकर लौट रही थी, तभी रास्ते में अधेड़ ने बिस्किट देने के बहाने कमरे में बुलाया। 16 साल की किशोरी कमरे में पहुंची तो अधेड़ ने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद अधेड़ ने किशोरी के साथ रेप किया और फिर जाने दिया। विरोध करने पर किशोरी का मुंह दबाए रखा। जानकारी होने पर मां ने पुलिस को सूचना दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के राजकुमार (50) के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। बताया जाता है कि घटना के समय आरोपी की पत्नी घर में बर्तन मांज रही थी। उसने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी देकर चुप करा दिया। उधर, कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद महिला पुलिस के साथ किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed