फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A middle-aged man guarding mangoes was beaten to death

Lucknow News: आम की रखवाली कर रहे अधेड़ को पीटकर मार डाला

Thu, 06 Jul 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 06 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man guarding mangoes was beaten to death
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में आम की बाग की रखवाली कर रहे अधेड़ की हत्या कर दी। अधेड़़ का नशेड़ी पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर नशेड़ी ने बेटे, पत्नी के साथ मिलकर अधेड़ की लाठी-डंडे से पीटकर मारडाला। वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दंपती और उसके बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के सतवा खेड़ा गांव निवासी चतुरी पासी (50) अपनी पत्नी कलावती के साथ मंगलवार की दोपहर को आम की बाग की रखवाली कर रहा था। गांव निवासी परवान, उसका बेटा राजू प्रकाश और पत्नी भी बाग में पहुंच गईं। परवान ने शराब पी रखी थी। किसी बात को लेकर परवान और चतुरी पासी का विवाद हो गया। चतुरी ने परवान के साथ गालीगलौज करना शुरू कर दिया। यह बात परवान और उसके परिवार के लोगों को नागवार गुजरी। देखते ही देखते परवान ने परिवार के साथ चतुरी पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से हमला करके चतुरी को घायल कर दिया। चतुरी की पत्नी कलावती के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल चतुरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच बजे हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में चतुरी की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और बुधवार की सुबह पुलिस को चतुरी की हत्या की सूचना दी। सूचना पर थानेदार हरिकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पति की हत्या से पत्नी कलावती के आंसू नहीं थम रहे हैं। उसका कहना है कि अब क्या होगा। वही परिवार में कमाने वाले थे। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मृतक चतुरी की पत्नी कलावती की तहरीर पर दंपती और उसके बेटे पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed