{"_id":"6746f97a686772e8b603cb49","slug":"a-married-girl-founda-hanging-in-her-room-in-amethi-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया आरोप- हत्या हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया आरोप- हत्या हुई
Wed, 27 Nov 2024 04:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Nov 2024 04:20 PM IST
सार
अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला है। मामले में मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक युवती व स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला है। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर मेहमानपुर गांव निवासी राम मनोहर मिश्र के बेटे रोहित की शादी बाराबंकी जिले के सुबेह थाना क्षेत्र स्थित अहीर से महिमा के साथ 4 मार्च को हुई थी।
मंगलवार सुबह महिमा कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली। घटना के समय मृतका का पति ट्रैक्टर लेकर खेत गया था जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। इस बीच महिला को फंदे से उतार कर परिजनों ने सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें - झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई, प्रधानाचार्य को हटाया, तीन निलंबित किए गए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संभल हिंसा: सपा नेता का आरोप- अपने बचाव के लिए तुर्क और पठान की लड़ाई की बात कर रही पुलिस
घटना की सूचना पर मृतका के पिता संजय तिवारी परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। मायके वाले घटना को लेकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि मृतका के शरीर पर चोट के भी निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएचओ सच्चिदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पिता की तहरीर पर पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।