फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man with a reward of ten thousand rupees and accused of robbery arrested

Lucknow News: दस हजार का इनामी और डकैती का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 30 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A man with a reward of ten thousand rupees and accused of robbery arrested
लखनऊ। विकासनगर पुलिस ने वेश बदलकर घूम रहे डकैती के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित था। वह साजिश का मास्टरमाइंड था। पुलिस को इसके पास से घटना में इस्तेमाल बोलेरो भी मिली है। मामले में पुलिस 11 लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आलोक सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हरदोई के माधवगंज का रहने वाला सम्राट शिवम दीक्षित है। कारोबारी किंकर गुप्ता ने 28 मार्च को थाने में करीब छह लाख की डकैती का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने वारदात में शामिल 11 लोगों को तो गिरफ्तार कर लिया था, मगर सम्राट भागा चल रहा था। कोर्ट ने इसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी किया था।
विज्ञापन

डकैती के लिए मास्टरमाइंड ने बनाया था गुड गैंग व्हाट्सएप ग्रुप

थानाध्यक्ष ने बताया कि सम्राट शिवम ने गुड गैंग नाम से व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया था, जिसमें उसके 11 साथी भी जुड़े थे। इसी ग्रुप में उसने डकैती की साजिश रची थी। साथ ही डकैती के बाद मिली नकदी को आपस में बांटने की योजना भी ग्रुप में तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed