फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man waited for her girlfriend to become adult for marriage.

चट बालिग पट शादी: रातभर प्रेमिका के 18 साल की होने का किया इंतजार, सुबह होते ही घर लेने पहुंच गया और फिर...

Mon, 19 Jul 2021 01:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Jul 2021 01:34 PM IST
सार

अस्पताल से जारी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर 17 जुलाई को रितिका 18 साल की होने वाली थी। इसका वह इंतजार करता रहा। सुमित के मुताबिक, उसे शुक्रवार रात नींद ही नहीं आई। सुबह होते ही वह रितिका के घर पहुंच गया। उसने रितिका को अपने साथ ले जाने की जिद की।

विज्ञापन
A man waited for her girlfriend to become adult for marriage.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बचपन की दोस्त से प्यार हुआ तो दोनों ने घर वालों की मर्जी के बगैर मंदिर में जाकर शादी कर ली। लड़की के बालिग न होने पर घर वालों की शिकायत पर 20 साल के युवक को 81 दिनों तक जेल में रहना पड़ा। बावजूद इसके दोनों का प्रेम फीका नहीं पड़ा। जेल से छूटने के बाद युवक ने लड़की के बालिग होने का इंतजार किया और उसके बालिग होते ही उसके घर पहुंच गया।

विज्ञापन


विरोध और हंगामे के बीच वहां पहुंची माल थाने की पुलिस और आशा ज्योति केंद्र की टीम दोनों को लेकर थाने पहुंची। प्रेमी युगल की इच्छा के अनुसार, आखिरकार दोनों की शादी का निर्णय लिया गया। किसी फिल्म की कहानी की स्क्रिप्ट की तरह इस प्रेम कहानी का सुखद अंत सोमवार को हो जाएगा जहां दोनों की कोर्ट में शादी कराई जाएगी।
विज्ञापन


माल थानाक्षेत्र के भगवंतखेड़ा गांव निवासी सुमित यादव की अपनी पड़ोसी रितिका से बचपन से ही दोस्ती थी। सुमित आठवीं पास है तो रितिका 9वीं। दोनों के बीच प्यार कब हो गया, इसके बारे में कोई नहीं बता पा रहा। कई साल बाद इसकी जानकारी रितिका के परिजनों को हुई तो वह रिश्ते के खिलाफ हो गए। परिजनों का विरोध देखकर दोनों गत 19 अप्रैल को घर से निकल गए। दोनों ने अलीगंज के आर्य समाज मंदिर में आधारकार्ड में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर युवती को बालिग बताया। आधारकार्ड दिखाने के बाद आर्य समाज मंदिर के प्रमुख पुजारी ने दोनों की शादी करवा दी और इसका प्रमाण पत्र भी दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मतिथि के विवाद में फंस गया युवक, गया जेल

आर्य समाज मंदिर में शादी की जानकारी होने पर रितिका के परिजनों ने आपत्ति की। इस संबंध में माल थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जहां अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसके आधार पर रितिका नाबालिग थी। पुलिस ने सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 24 अप्रैल से उसे 81 दिनों तक जेल में रहना पड़ा। तीन दिन पहले उसे कोर्ट ने जमानत दे दी।

सुमित के मुताबिक, अस्पताल से जारी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर 17 जुलाई को रितिका 18 साल की होने वाली थी। इसका वह इंतजार करता रहा। सुमित के मुताबिक, उसे शुक्रवार रात नींद ही नहीं आई। सुबह होते ही वह रितिका के घर पहुंच गया। उसने रितिका को अपने साथ ले जाने की जिद की। इस पर दोनों परिजनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। हालात मारपीट तक पहुंच गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर माल एसओ राम सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं इसकी जानकारी होने पर आशा ज्योति केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी अर्चना सिंह भी टीम के साथ पहुंच गईं।

काफी देर तक वहां बातचीत होती रही। वन स्टाप सेंटर (आशा ज्योति केंद्र) की प्रशासनिक अधिकारी अर्चना सिंह के मुताबिक, थाने में कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को आशा ज्योति केंद्र लाया गया। उनकी शादी को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। सोमवार को दोनों को कोर्ट में लेकर जाएंगे जहां रजिस्ट्रार के सामने उनकी शादी कराकर पंजीकरण करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed