{"_id":"5e54df1c8ebc3ef3863ca33a","slug":"a-man-stuck-in-borewell-of-a-field-of-a-village-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुरः बोरवेल की मिट्टी धंसी, 32 घंटे बाद किसान का शव निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुरः बोरवेल की मिट्टी धंसी, 32 घंटे बाद किसान का शव निकाला
Tue, 25 Feb 2020 02:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन, ग्रामीणों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के मछरेहटा इलाके में सोमवार शाम अचानक बोरवेल की मिट्टी धंस गई। करीब 40 फीट नीचे पाइप खोल रहा एक किसान मिट्टी में दब गया। मंगलवार देर रात उसे निकाला जा सका। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मछरेहटा के भिठौरा मजरा पट्टी गांव के अनुज कुमार (26) पुत्र श्यामलाल का गांव के दक्षिण खेत में लगे बोरवेल में काम कर रहा था। वह जमीन से करीब 40 फीट गहरे बोरवेल में घुसकर पाइप खोलने के लिए मिट्टी निकाल रहा था।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े तीन बजे अचानक मिट्टी ऊपर से धंस गई, इससे अनुज उसमें दब गया। बेटे को मिट्टी में दबा देख श्यामलाल चिल्लात हुआ गांव की ओर भागा। ग्रामीणों ने जेसीबी बुलाकर मिट्टी हटाना शुरू किया।
विज्ञापन
एसओ ने भी मौके पर पहुंच कर दूसरी जेसीबी मंगाई। पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। मंगलवार भोर फिर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। एसडीआरएफ टीम को 30 घंटे बाद अनुज को निकालने में सफलता मिली। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।