{"_id":"5c80d10abdec2214065a460c","slug":"a-man-shot-his-son-in-law-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली, हालत गंभीर
Thu, 07 Mar 2019 01:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
लखनऊ के गुडंबा में बुधवार सुबह टाटा मोटर्स के कर्मचारी मनीष यादव (25) को गोली मार दी गई। पीठ पर मारी गई गोली उसके सीने के बायीं तरफ से पार निकल गई। गंभीर हालत में मनीष को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
परिवारीजनों ने मनीष के ससुर रसराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मनीष मूलरूप से बाराबंकी के कुर्सी स्थित सुभाषनगर का है और यहां बहादुरपुर में पत्नी प्रियांशी के साथ किराए के मकान में रहता है।
प्रियांशी भी बाराबंकी के कुर्सी स्थित जवाहरपुर की है। फिलवक्त उसके परिवारीजन यहां मायापुरी कॉलोनी में रह रहे हैं। मनीष और प्रियांशी एक-दूसरे को चाहते हैं और करीब एक साल पहले घरवालों की मर्जी के बगैर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद से प्रियांशी के पिता रसराज यादव दोनों से नाराज रहने लगे।

Trending Videos
कई बार खुलेआम दी धमकी
मनीष के परिवारीजनों का कहना है कि कई बार उन्होंने अपने दामाद को खुलेआम धमकी भी दी। बुधवार सुबह करीब पांच बजे मनीष ऑफिस जाने के लिए टाटा मोटर्स की बस पकड़ने पैदल ही घर से निकला था। कुछ दूर चलते ही पीछे से किसी ने उसे गोली मार दी।
पीठ पर लगी गोली सीने के बायीं तरफ से पार निकल गई। मनीष पीछे घूमा तो अपने ससुर को देख होश उड़ गए। उसका आरोप है कि ससुर दूसरी गोली मारने के लिए तमंचा लोड कर रहे थे। वह चीखता हुआ घर की तरफ भागा।
गोली की आवाज और उसकी चीखें सुनकर मुहल्ले के लोग घरों से निकल आए। लोगों को एकत्र होता देख रसराज यादव मौके से भाग निकला। गंभीर हालत में मनीष को अस्पताल ले जाया गया।