{"_id":"641bd86c9a9ad4d6800c6965","slug":"a-man-shoots-his-servant-in-maholi-kotwali-in-sitapur-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: विरोधी को फंसाने के लिए नौकर की गोली मारकर हत्या, पुलिस की सख्ती पर उगला हैरान करने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: विरोधी को फंसाने के लिए नौकर की गोली मारकर हत्या, पुलिस की सख्ती पर उगला हैरान करने वाला सच
Thu, 23 Mar 2023 10:11 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:11 AM IST
सार
सीतापुर में एक व्यक्ति ने अपने विरोधी को फंसाने के लिए नौकर की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस की सख्ती के सामने वो टूट गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले की महोली कोतवाली क्षेत्र के भुड़िया गांव में विरोधी को फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने अपने ही नौकर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। भुड़िया निवासी नोखे ( 30) गांव के ही ओमू सिंह के यहां पिछले 4 साल से मजदूरी करता था।
विज्ञापन
बुधवार देर रात उसका शव गांव के बाहर लखनऊ- सीतापुर-दिल्ली रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। ओमू सिंह ने ही हत्या किए जाने की सूचना यूपी 112 पर दी। जानकारी पर महोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हड़ताली इंजीनियरों की कुंडली खंगालने की तैयारी, गुपचुप तरीके से कॉरपोरेशन करा रहा है चिह्नित
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराएगी सरकार, बारिश प्रभावित जिलों में निशुल्क मिनी किट
घटना का पता चलने पर एसपी घुले सुशील चंद्रभान भी मौके पर पहुंचे। ओमू सिंह गांव के ही एक व्यक्ति पर नौकर की हत्या करने का आरोप लगाने लगा। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला ओमू सिंह गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ कई बार झूठी एप्लीकेशन दे चुका था। पहले तो ओमू सिंह ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि ओमू सिंह ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद ही तमंचे से गोली मारकर नोखे की हत्या की थी। पुलिस ने ओमू को हिरासत में ले लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।