फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Government will provide seeds on 50 percent subsidy, free mini kit in rain affected districts

UP News : 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराएगी सरकार, बारिश प्रभावित जिलों में निशुल्क मिनी किट

Wed, 22 Mar 2023 10:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 22 Mar 2023 10:26 PM IST
सार

विधानभवन स्थित सभागार में बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार किसानों को आपदा राहत राशि समय से देगी। इसका सर्वे चल रहा है और इसी माह उनके खातों में राहत राशि पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
UP News: Government will provide seeds on 50 percent subsidy, free mini kit in rain affected districts
खेत में फसल की बर्बादी देख उदास बैठा किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंधी बारिश से जूझ रहे किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने खरीफ एवं जायद फसलों की बोआई के लिए अनुदान की घोषणा की है। 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज दिए जाएंगे। बारिश प्रभावित जिलों में बीजों की निशुल्क मिनी किट बांटीं जाएंगी। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने यह घोषणा करते हुए कहा कि सरकार हर संकट में किसानों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


विधानभवन स्थित सभागार में बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार किसानों को आपदा राहत राशि समय से देगी। इसका सर्वे चल रहा है और इसी माह उनके खातों में राहत राशि पहुंच जाएगी। इसके अलावा खास तौर पर बाजरा, ज्वार, मक्का आदि के हाइब्रिड बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। इससे जहां प्रदेश में 2.5 लाख हेक्टेयर रकबा बढ़ेगा तो वहीं उत्पादन लगभग दोगुना होने का अनुमान है। वर्तमान में प्रदेश में जायद फसलों का आच्छादन लगभग 9 लाख हेक्टेयर है। यह भी बढे़गा। वहीं 1.5 करोड़ किसानों को इससे अतिरिक्त आय होगी।
विज्ञापन


वर्षा के कारण खास तौर सरसों व अन्य फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे जिलों में श्री अन्न के बीजों की मिनी किट निशुल्क बांटी जाएंगी। यह अभियान 18 मार्च के बाद ही शुरू हो गया था। मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़ में एक हजार किसानों को, गोरखपुर, मेरठ, अयोध्या में 600- 600 किसानों को बीज बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी माह अनुदान
मंत्री के मुताबिक विकासखंड स्तर पर बीज भंडारों में स्टाल लगाकर किसानों को 10 हजार रुपयों से कम कीमत के कृषि यंत्र 50 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं। इसके लिए किसानों को पहले से टोकन जनरेट करने की आवश्यकता नहीं है। विभाग के स्टॉल से या बाजार से अधिसूचित कंपनियों से कृषि यंत्र खरीदने पर तत्काल उनका बिल पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है। इसी आधार पर किसानों को उनकी अनुदान राशि उनके आधार लिंक खातों में इसी माह भेज दी जाएगी। यह कार्यक्रम भी 27 मार्च तक चलेगा।


आपदा से 29 लोगों की हुई अब तक मौत
कृषि मंत्री ने बताया कि इस आपदा से अब तक 29 लोगों की मौत हुई है। आकाशीय बिजली से 17, डूबने से 10, ओलावृष्टि तथा सर्पदंश से एक एक व्यक्ति की मौत हुई। इन सभी के परिवारों को 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी, कृषि निदेशक विवेक सिंह तथा कृषि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed