फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man sexual assaulted on a 65 years old woman in Sultanpur.

सुल्तानपुर: साइकिल से लिफ्ट देने के बहाने युवक ने 65 वर्षीय महिला से किया दुष्कर्म

Tue, 10 Dec 2019 03:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Dec 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
A man sexual assaulted on a 65 years old woman in Sultanpur.
प्रतीकात्मक तस्वीर

सुलतानपुर में एक शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। चार दिन पूर्व टेंपो पर बैठकर घर जा रही एक बुजुर्ग महिला को रास्ते में साइकिल से लिफ्ट देने के बहाने एक युवक ने दुराचार किया। महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुराचार व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के कूरेभार के एक गांव की रहने वाली 65 वर्षीय महिला पिछले बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल आई थी। देर शाम वह घर जाने के लिए जिला अस्पताल के पास एक रिक्शा पर बैठकर बाधमंडी पहुंची। बाधमंडी के पास महिला ने एक टेंपो पर बैठकर नरायनपुर के पास छोड़ने को कहा।
विज्ञापन


टेंपो चालक भूलवश महिला को लेकर उतुरी महाराणा कॉलेज के पास पहुंच गया। महिला ने टेंपो वहीं छोड़ दिया। महिला टेंपो से उतरी तभी रास्ते से गुजर रहे एक साइकिल सवार युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने साइकिल पर बैठा लिया। थोड़ी दूर ले जाने के बाद युवक ने महिला के साथ दुराचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित

महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। लोकलाज के डर से महिला चुप रही। सोमवार को महिला को गांव वालों ने हिम्मत बंधाई तो वह कोतवाली नगर पहुंची और कोतवाल केबी सिंह को आपबीती सुनाई।

नगर कोतवाल ने पीड़ित महिला की बेटी की तहरीर पर दुराचार व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। हर हाल में आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed