फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man self immolated near BJP office gate in Lucknow.

Lucknow: पूर्व संविदाकर्मी ने भाजपा कार्यालय के गेट पर खुद को लगाई आग, 60 फीसदी जला

Sat, 27 Aug 2022 02:48 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Aug 2022 02:48 PM IST
सार

मकान मालिक की प्रताड़ना से तंग एक युवक ने भाजपा कार्यालय के सामने खुद को आग लगा ली। घटना से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। युवक अपने भूखे बच्चों और पत्नी के साथ आत्मदाह करने पहुंचा था।

विज्ञापन
A man self immolated near BJP office gate in Lucknow.
सिविल अस्पताल में भर्ती बलराम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानभवन के सामने भाजपा कार्यालय के गेट नंबर दो के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे बलराम तिवारी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेला और आग लगा ली। साथ में पत्नी व भूखे बच्चे भी थे। चीखपुकार मचने पर आननफानन पुलिस ने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, बलराम करीब 60 फीसदी जला है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बलराम बिजली विभाग में संविदाकर्मी था। बलराम की पत्नी सोनिया ने मकान मालिक मनीष पाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही आम्रपाली चौकी इंचार्ज रमापति पर शिकायत नहीं सुनने का भी आरोप है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, बलराम का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। बलराम की पत्नी जो तहरीर देंगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ठाकुरगंज आम्रपाली चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सोनिया के मुताबिक, करीब पांच महीने पति की नौकरी छूटने से किराया नहीं दे पा रहे थे। नौ हजार रुपये बकाया था। कर्ज लेकर छह हजार रुपये मकान मालिक मनीष को दिया था, बाकी तीन हजार के लिए वह दबाव बना रहा था। मोहलत मांगने पर अभद्रता करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों का छूटा स्कूल, दो दिन से थे भूखे 
नौकरी छूटने के कारण बच्चों वैदिक, आयुष, माही और पीहू का स्कूल छूट गया। दो दिन से भूखे थे। आर्थिक तंगी के कारण राशन तक का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। सिविल अस्पताल में भर्ती संविदाकर्मी के भूखे बच्चों के लिए देर रात को हजरतगंज पुलिस ने खाने पीने का इंतजाम किया। दरोगा निशा ने हमराही के साथ मिलकर किसी तरह बच्चों को चुप कराया और फिर खाना खिलाया। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा ने पानी, बिस्कुट व अन्य सामग्री का इंतजाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed