फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man says triple talaq to his wife for asking ration

सास से राशन मांगने पर पति ने तीन बार तलाक बोलकर खत्म कर दिया 12 साल का रिश्ता

Mon, 06 Aug 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Aug 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
A man says triple talaq to his wife for asking ration
सास से राशन मांगना एक विवाहिता को महंगा पड़ गया। मुंबई से पति ने 12 साल शादी का रिश्ता चंद लम्हों में तीन बार तलाक बोलकर खत्म कर दिया। सास ने उसे खरी-खोटी भी सुनाई। पीड़िता ने बछरावां थाने में तहरीर देकर कार्रर्वाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


महाराजगंज के हरदोई गांव की रहने वाली शकीला (30) पुत्री भुल्लन का निकाह 12 साल पहले टेरा बरौला थाना बछरावां के अनवर खां के लड़के अख्तर के साथ हुआ था। अख्तर और शकीला से एक लड़का अनस (11) और एक लड़की जेनब (3) है। अख्तर मुंबई में किसी प्राइवेट फार्म में मैनेजर है।
विज्ञापन


शकीला ने बताया कि वह टेरा बरौला में सास सरवरी के साथ रहकर बच्चों का पालन पोषण करती है। विगत कई दिनों से बच्चों को खिलाने के लिए घर में राशन नहीं था तो उसने सास से कई बार राशन बाजार से लाने या उसे राशन लाने के लिए पैसे देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सास नाराज हो गई और शनिवार को उसने बेटे अख्तर खां को फोन पर उसकी शिकायत कर दी। पत्नी ने बताया कि उधर से अख्तर ने टेलीफोन पर तीन बार तलाकर कहकर रिश्ते को खत्म करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed