{"_id":"5d2c0f078ebc3e6ccf6535dc","slug":"a-man-says-triple-talaaq-to-his-wife-just-after-24-hours-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: बाइक की मांग पूरी न होने पर निकाह के 24 घंटे में ही पत्नी को दे दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: बाइक की मांग पूरी न होने पर निकाह के 24 घंटे में ही पत्नी को दे दिया तलाक
Mon, 15 Jul 2019 10:58 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Jul 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर निकाह के 24 घंटे बाद ही तलाक का मामला सामने आया है। बेटी को तलाक दिए जाने की सूचना से परिजन दुखी हो गए। पीड़िता के पिता ने नगर कोतवाली में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा निवासी कुतुबुद्दीन ने पुत्री रुखसाना बानो का निकाह 13 जुलाई को जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम सद्दीपुर निवासी उस्मान गनी के पुत्र शाह आलम के साथ किया था। शनिवार को निकाह के बाद घरवालों ने दान दहेज देकर बेटी को विदा किया।
विज्ञापन
रविवार को पुत्री की चौथी लाने के लिए तैयारियां चल रही थी कि इस बीच कुतुबुद्दीन को पुत्री के ससुराल से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। इस पर परिजन पुत्री की ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि नवविवाहिता ने बताया कि दहेज में बाइक न मिलने की बात पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। विवाहिता के परिवार के लोगों ने ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया। शाह आलम ने सबके सामने ही पत्नी को तलाक दे दिया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तीन तलाक का मामला संज्ञान में आया है।