{"_id":"66bdd160dcdd2011550a0b46","slug":"a-man-s-dead-body-found-hanging-in-a-village-in-tarabganj-thana-in-gonda-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, 20 दिन पहले सूरत से आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, 20 दिन पहले सूरत से आया था
Thu, 15 Aug 2024 03:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:28 PM IST
सार
रमेश सिंह बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे निकला था, जिसका शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बरसतवा बगिया में आम के पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन
मृतक रमेश सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
थाना तरबगंज क्षेत्र के खजुरी में गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटकते मिला। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का दावा है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
खजुरी गांव का युवक रमेश सिंह (25) बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे निकला था, जिसका शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बरसतवा बगिया में आम के पेड़ से लटकता मिला। फसलों के बचाव के लिए खेत में लगाए गये मच्छरदानी टाईप जाल से बने फंदे से युवक का शव लटकते बृहस्पतिवार की सुबह गांव के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक युवक रमेश सिंह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी शादी बीते साल जून माह में हुई थी। उसकी बड़ी एक बहन रागिनी की भी शादी हो चुकी है। युवक रोजगार के लिए सूरत शहर में रहता था। करीब बीस दिन पहले गांव आया था। युवक की मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
पत्नी रोशनी, पिता बलवंत सिंह, माता केतकी सिंह, दादी शिवरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।