{"_id":"6656ff8546ed5a003b0fa8d0","slug":"a-man-s-dead-body-found-hanging-from-a-tree-in-mohammed-khala-thana-in-barabanki-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: हत्या के बाद युवक का शव फंदे पर लटकाया, कटी मिलीं हाथ की नसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: हत्या के बाद युवक का शव फंदे पर लटकाया, कटी मिलीं हाथ की नसें
Wed, 29 May 2024 03:42 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 May 2024 03:42 PM IST
सार
बाराबंकी के मोहम्मद खाला थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला है। उसके हाथों की नसें कटी हुई थीं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहम्मद खाला थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या करने के बाद उसका शव पेड़ से लटका दिया गया। मौके पर पहुंचे एसपी ने मामले की जांच पड़ताल की और खुलासे के लिए टीम गठित की है।मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के उतरावा गांव निवासी नीरज रावत (30) मंगलवार की रात खेतों के लिए निकला था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह घर से करीब 25 मीटर दूर उसकी चप्पल, मोबाइल और डंडा पड़ा मिला, जबकि करीब 800 मीटर दूर खेत में लगे नीम के एक पेड़ में रस्सी से उसका शव लटक रहा था। पहले तो लोगों ने इसे फंदे से लटक कर जान देने का मामला माना, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस में जब शव उतारा तो दोनों हाथों में कलाई के पास धारदार हथियार से नसें भी कटी थीं। जांघों पर भी चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पैर छुए... फिर पेंचकस से किया वार और कस दिया गला; रवि ने कहा था- जान से मार देना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'तुम ऐसा क्यों कर रहे हो अखिलेश... जो चाहिए वो ले लो, मुझे मत मारो'; कातिल का खुलासा
साफ है कि हत्या करने के बाद शव को लटकाया गया है। मृतक नीरज अपने तीन भाइयों में मझला था। दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में पत्नी प्रीति के अलावा दो बच्चे हैं। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही हैं।