{"_id":"640ec32a0c15b6e819056b74","slug":"a-man-s-dead-body-found-hanging-from-a-tree-in-kamlapur-area-in-sitapur-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: पेड़ से लटकता मिला युवक का रक्तरंजित शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: पेड़ से लटकता मिला युवक का रक्तरंजित शव, हत्या की आशंका
Mon, 13 Mar 2023 12:01 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:01 PM IST
सार
सीतापुर जिले के कमलापुर इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। युवक की हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना कमलापुर इलाके के एक बाग में युवक का रक्त रंजित शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। युवक के हाथ बंधे हुए थे और आसपास खून पड़ा हुआ था। जिसे देखकर ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
मौके पर सिधौली सीओ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल करने में लग गए। क्षेत्र के जिंद बाबा मजार के पास हजाराबाग में एक 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। युवक के सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड के सहारे युवक की पहचान थाना रामपुरकलां के वाजिदनगर नयामतपुर निवासी रज्जन के रूप में की। युवक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे पास में एक ईंट पड़ी थी जिस पर खून के निशान पाए गए हैं। युवक के पैर जमीन पर लगे हुए थे जिसे देखकर प्रथम दृष्टया लग रहा था कि किसी ने युवक की हत्या कर उसका शव लटका दिया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।