{"_id":"682c9dfd0c4ccc7828077c13","slug":"a-man-raped-his-minor-sister-in-fakharpur-bahraich-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ कलंकित: सगी बहन के साथ किया दुष्कर्म, मां बोली- नशे में सारे रिश्ते भूल जाता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ कलंकित: सगी बहन के साथ किया दुष्कर्म, मां बोली- नशे में सारे रिश्ते भूल जाता था
Wed, 21 May 2025 08:03 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 May 2025 08:03 AM IST
सार
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में हुई एक दुष्कर्म की घटना ने सबको हैरान करने के साथ ही भाई-बहन के पवित्र रिश्तों को कलंकित कर दिया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी भाई ने अपनी सगी 17 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भाई पर दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से भाई आए दिन उस पर गंदी नजर रख रहा था। रविवार को घर में अकेला पाकर उसने मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लोकलाज के डर से उसने किसी को नहीं बताया लेकिन जब मां को जानकारी हुई तो उन्होंने कार्रवाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि इससे पहले भी कई बार बहन के साथ छेड़खानी कर चुका था। हर बार उसे समझाती थी, लेकिन नशा करने के बाद वह सारे रिश्ते भूल जाता था। पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं मे केस दर्ज किया गया है। आरोपी भागने की फिराक में था जिसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन