{"_id":"64a3e34cffc2c9954c0610d7","slug":"a-man-raped-a-woman-on-the-promise-of-marrying-her-case-filed-in-madiyaon-lucknow-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात, केस दर्ज
Tue, 04 Jul 2023 02:45 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:45 PM IST
सार
युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में लखनऊ के मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है। युवती ने उसके परिजनों पर भी गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीतापुर की रहने वाली एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फिर गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इंदिरानगर के तकरोही निवासी आकाश वर्मा व उसके परिजनों पर मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सीतापुर की युवती यहां मड़ियांव थानाक्षेत्र में रहती है। युवती के अनुसार, तीन साल पहले उसकी मुलाकात आकाश वर्मा उर्फ ओमी से हुई थी। आकाश ने बताया कि वह दादाश्री इंडस्ट्रीज का मालिक है। आकाश ने प्यार के जाल में उसे फंसाया और 22 जून 2020 को किराये के कमरे में दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का झूठा आश्वासन देकर चुप करा दिया। इसके बाद आकाश ने कई बार संबंध बनाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिल्ली में इसी सप्ताह तय होगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, सात जुलाई से तीन चरणों में होगी बैठक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बड़े चौधरी के बिना पहला लोस चुनाव, जयंत के कदम पर टिकीं सबकी निगाहें, सत्ता की नाव में होंगे सवार या...
आरोप है कि आकाश व उसके परिजनों ने धोखे से सब्जी में दवा मिलाकर दे दी जिससे उसके गर्भ में पल रहे तीन माह के बच्चे की मौत हो गई। युवती ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी के घरवालों ने जल्द शादी कराने का भरोसा दिलाते हुए चुप करा दिया।
आरोप है कि बीते आठ जून को आकाश उसके घर पहुंचा और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ की। यही नहीं, पीड़िता का मोबाइल भी तोड़ दिया। युवती जब शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। आजिज आकर युवती ने रविवार को आकाश, उसके पिता उमेश चंद्र वर्मा, मां, मुन्ना, अन्नू सहित दो-तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया।