फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man raped a girl in bahraich.

पुजारी ने मासूम को टॉफी का लालच देकर बुलाया, की दरिंदगी

Thu, 29 Sep 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Thu, 29 Sep 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
 A man raped a girl in bahraich.
demo pic
शहर में अपने ननिहाल आई एक बालिका को गुरुवार सुबह बुजुर्ग पुजारी बहला-फुसलाकर घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के लौटने पर उसकी हालत देख परिवारीजन सकते में आ गए।
विज्ञापन


बालिका से पता चलने पर मोहल्लेवासियों के साथ परिवारीजन आरोपी के घर जा धमके। भागने की कोशिश के दौरान उसे पकड़ कर पीटा। इस बीच पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बालिका के मामा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोरखपुर जनपद की रहने वाली छह वर्षीया बालिका दो दिन पूर्व अपनी मां के साथ शहर के दरगाह शरीफ इलाके में अपने ननिहाल आयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह सात बजे के करीब बालिका घर के बाहर खेल रही थी। कुछ दूर रहने वाले हरदी क्षेत्र निवासी लालजी तिवारी (62) ने बालिका को टॉफी देने के बहाने घर बुलाया। कमरे में बंधक बनाकर उसने मासूम के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसे मारापीटा।

बच्ची की हालत देखकर सन्न रह गए परिवारीजन

 A man raped a girl in bahraich.
रेप के आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

बालिका आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बदहवास हालत में घर पहुंची। उसकी स्थिति देखकर परिवारीजन सन्न रह गए। बालिका काफी दहशत में थी। उसने आरोपी लालजी तिवारी के बारे में बताया।

गुस्साए परिवारीजनों ने मोहल्ले के लोगों को बताया तो वे भड़क उठे। वे लालजी के घर जा पहुंचे। भीड़ देखकर आरोपी ने दीवार फांदकर भागने का प्रयास। इस बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा।

इस बीच सूचना पर दरगाह शरीफ थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी मौके पर पहुंच नाराज लोगों को शांत कराया। आरोपी लालजी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बालिका के मामा की तहरीर पर लालजी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। बालिका की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मोहल्लेवासियों के मुताबिक आरोपी लालजी मोहल्ले के एक मंदिर में पूजापाठ करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed