पहले रेप, गर्भपात न कराने पर फिर किया गैंगरेप
अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक किशोरी से रेप किया। जब वह गर्भवती हो गई तो युवक ने गर्भपात का दबाव बनाया और न मानने पर दो दोस्तों संग मिलकर गैंगरेप किया।
गुरुवार को पीड़ित किशोरी रिपोर्ट लिखवाने एसपी के पास पहुंची।
एसपी कार्यालय पहुंची किशोरी ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसके माता-पिता मजदूरी करने घर से बाहर गए थे, तभी पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद धमकाकर दो माह तक युवक उससे बलात्कार करता रहा।
डॉक्टर को बुला जबरन की गर्भपात की कोशिश
वह गर्भवती हो गई तो युवक ने उस पर गर्भपात के लिए दबाव बनाया। उसने इनकार कर दिया तो एक दिसंबर को युवक अपने दो दोस्तों के साथ उसके घर आया और उन्हें डॉक्टर बताकर जबरन गर्भपात करने की कोशिश करने लगा।
विरोध करने पर युवक और उसके दो दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
किशोरी की तहरीर पर एसपी ने अकबरपुर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। अकबरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।