{"_id":"6864444469ee4a37250ead9d","slug":"a-man-posing-as-a-sub-inspector-duped-a-girl-of-rs-4-lakh-in-the-name-of-a-job-lucknow-news-c-13-knp1050-1273546-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुद को दरोगा बताकर युवती से नौकरी के नाम पर चार लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुद को दरोगा बताकर युवती से नौकरी के नाम पर चार लाख ठगे
विज्ञापन
लखनऊ। खुद को दरोगा बताकर दुबग्गा निवासी अभय ने उन्नाव के हसनगंज सलेमपुर की रीता को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। फिर उनके चार लाख रुपये लेकर भाग निकला। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
रीता के मुताबिक वह दो भाइयों व बहनों के साथ बुद्धेश्वर में किराये के मकान में रहती हैं। उनके भाई व बहनें दुबग्गा स्थित विशाल मेगा मार्ट में नौकरी करते हैं। यहां उनके भाई की मुलाकात ग्राहक अभय से हुई।
दोस्ती होने पर उसने खुद को दरोगा बताते हुए कहा कि पुलिस विभाग में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती होने वाली हैं। तुम्हारी बहन रीता ने कंप्यूटर कोर्स किया हो तो वह उसकी नौकरी लगवा देगा। 18 हजार रुपये महीना वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि भाई के हामी भरने पर अभय ने पांच लाख रुपये मांगे। बाद में चार लाख रुपये में बात बन गई, जिसका भाई ने भुगतान भी कर दिया। रीता का आरोप है कि पांच महीने बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी, वहीं आरोपी भी भाग निकला। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है।