Ambedkarnagar: बेवाना में युवक की गोली मारकर हत्या, बीच सड़क पड़ा मिला शव
अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था। शनिवार सुबह उसकी लाश मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के संगिया नारायनपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार सुबह की है। युवक की पहचान मालीपुर थाना क्षेत्र के उसमापुर निवासी विनोद उपाध्याय (45) के रूप में हुई है।
बाइक सवार युवक शुक्रवार रात 11 बजे करीब घर से निकला था। इस बीच शनिवार सुबह 6 बजे करीब संगिया गांव के बाहर बीच सड़क पर शव पड़ा मिला। युवक की बाइक भी वहीं गिरी मिली। युवक के सिर में गोली लगी थी। इससे अंदेशा है कि युवक को बुलाकर नजदीक से गोली मारी गई है।
एसपी डॉ कौस्तुभ और एएसपी विशाल पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि युवक रात में घर से महरुआ थाना क्षेत्र के लिए निकला था।
घर पर उसने बताया था कि वह महरुआ के दो लोगों से मिलने जा रहा है। उन दोनों को थाने बुलाकर जानकारी जुटाई जा रही है। युवक कारोबारी या किसी नौकरी में नहीं था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.