बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पिता व भाई ने प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की रात हुई इस घटना के बाद युवक की पिटाई कर युवती के परिवारीजनों ने ही उसे पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सतरिख कस्बे के कायस्थान मोहल्ले का निवासी रामधन (19) पुत्र मैकू लाल मंगलवार की देर रात दूसरे मोहल्ले में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था।
आरोप है कि प्रेमिका के भाई व पिता ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद रामधन को पकड़कर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद इन लोगों ने रामधन को पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को पहले सीएचसी सतरिख पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।
कस्बे में तैनात किया गया पुलिस बल
मृतक के पिता मैकूलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सियाराम, संदीप, प्रदीप व सियाराम की पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्बे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सीओ सदर राजेश यादव का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की लाठी, डंडों से पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।