फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his wife for not making his favourite vegetable.

पसंद की सब्जी न बनाने पर शैतान बन गया पति, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 16 Jan 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानपारा (बहराइच)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानपारा (बहराइच) Updated Tue, 16 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
A man murdered his wife for not making his favourite vegetable.
सांकेत‌िक च‌ित्र

मनमाफिक सब्जी न बनने पर एक पति अपना आपा खो बैठा। उसने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की जान ले ली। हत्या के बाद पति व ससुर दोनों फरार हो गए। मंगलवार सुबह पुलिस ने पति को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। तीन साल की बच्ची को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में एक ग्रामीण की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत जूड़ा के मजरा खैरीपुरवा निवासी प्रेम कुमार सोमवार रात घर पहुंचा। पत्नी ने आलू की सब्जी बनाई थी। इस पर पति भड़क उठा। सब्जी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। पड़ोस के लोग जुटे, उन्होंने दोनों को समझाया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही प्रेम ने पत्नी प्रमिला (30) को पीटना शुरू कर दिया। सिर पर डंडे से कई वार करने के कारण पत्नी की मौत हो गई। पति मौके से फरार हो गया। इस पर पड़ोसियों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने रात में ही टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके ‌खिलाफ दर्ज हो गया केस

A man murdered his wife for not making his favourite vegetable.

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव निवासी नौशाद की तहरीर पर मृतका के पति प्रेम कुमार, ससुर साधू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद दोनों फरार मिले। पति को मंगलवार भोर गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के मायके सिद्धार्थनगर सूचना भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कई पंचायतों के बाद भी नहीं थमा विवाद
गांव निवासी नौशाद व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि दंपती में आए दिन विवाद होता था। कई बार पड़ोसियों ने पंचायत भी करवाई लेकिन विवाद नहीं थमा। इसका ही नतीजा हत्या के रूप में सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed