फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his wife and daughter and shot himself in ambedkarnagar.

सो रही बेटी-बीवी की हत्या कर खुद को भी गोली से उड़ाया

Thu, 25 May 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Thu, 25 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
A man murdered his wife and daughter and shot himself in ambedkarnagar.
वारदात के बाद जमा भीड़ - फोटो : amar ujala

अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चूना गली डफालीटोला निवासी एक युवक ने बंद कमरे में पत्नी व 7 वर्षीय पुत्री की देशी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर लिया।

विज्ञापन


परिवारीजन किसी प्रकार दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। तीनों का शव बेड पर पड़ा हुआ था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को अपने घेरे में ले लिया।
विज्ञापन


एसपी सुधीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और परिवारीजनों से आवश्यक पूछताछ की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।

जानकारी के अनुसार चूना गली डफाली मोहल्ला निवासी मोहम्मद रियाज (35) पुत्र मोहम्मद इशहाक की पत्नी मैहरुन्निशा (32) व एकमात्र संतान पुत्री जिगरा (7) वर्ष बुधवार अपराहन बाद घर के एक कमरे में मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय सो रही थी पत्नी व बेटी

A man murdered his wife and daughter and shot himself in ambedkarnagar.
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

अनुमान के मुताबिक मैहरुन्निशा व जिगरा उस समय सो रही थीं। इसी बीच रियाज भी वहां पहुंचा और उस कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने अवैध पिस्टल से पत्नी व पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार लिया।

ताबड़तोड़ तीन गोलियों की आवाज सुनकर अन्य कमरों में मौजूद परिवारीजन व मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। परिवारीजनों ने कमरा खोलना चाहा, लेकिन वह अंदर से बंद था। इस पर परिवारीजनों ने वहां मौजूद लोगों के प्रयास से दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न गए। तीनों का शव बेड पर पड़ा हुआ था और पिस्टल भी बेड पर ही पड़ी थी।

इस बीच जानकारी होने पर एसओ बसखारी महेंद्र प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया।

बताया जाता है कि रियाज दो निजी फाइनेंस कंपनियों में काम करता था। इनमें से एक कंपनी बीते दिनों फरार भी हो गई थी। चर्चा है कि फरार कंपनी में जमा धन व लोगों के बकाए को लेकर वह परेशान रहा करता था।

मानसिक रूप से था परेशान

A man murdered his wife and daughter and shot himself in ambedkarnagar.

दो भाइयों में से एक बड़े भाई इम्तियाज ने बताया कि बीते कुछ समय से वह मानसिक रूप से कुछ परेशान चल रहा था। उसके गले में भी तकलीफ थी। उसका इलाज आजमगढ़ जनपद के एक निजी अस्पताल में बीते छह माह से चल रहा था।

बताया कि उसका भाई अत्यंत सरल स्वभाव का था। उसका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। पत्नी व बच्चों के प्रति भी उसका रवैया अच्छा था। उसने किन परिस्थितियों में इस प्रकार का कदम उठाया, यह समझ से परे है।

मानसिक परेशानी के चलते हुई घटना
मामले पर एसपी सुधीर सिंह का कहना है कि रियाज मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसका इलाज चल रहा था। वह फाइनेंस कंपनी में तो काम करता था, लेकिन कोई ऐसा दबाव या मामला नहीं था, जिसके चलते वह घटना को अंजाम दे। मानसिक बीमारी से ऊबकर ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है। प्रकरण में केस दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed