फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his friend during wine party in Lucknow.

लखनऊ: शराब की दावत में हुए झगड़े में दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या

Thu, 07 May 2020 08:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
A man murdered his friend during wine party in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लॉकडाउन में शराब बिक्री अपना असर दिखाने लगी है। गौतमपल्ली के मार्टिनपुरवा में बुधवार रात शराब की दावत के दौरान हुए झगड़े में आशीष शर्मा (23) की उसके ही दोस्त गिरधारी उर्फ दीनानाथ गौड़ ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव बेड के नीचे छिपाकर भाग गया। आशीष घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पूछताछ में पता चला कि उसे दीनानाथ के घर जाते हुए देखा गया था।

विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे तो दरवाजे पर ताला लटका था। सूचना पाकर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आशीष का शव बरामद किया। एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या के आरोपी दीनानाथ को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल दो चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि आशीष शर्मा याहियागंज की एक कपड़े की दुकान में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान वह दोपहर को घूमने निकलता था और शाम सात से आठ बजे के बीच लौट आता था। बुधवार को वह रात नौ बजे तक घर नहीं आया तो परिजनों ने फोन किया। हालांकि, कॉल रिसीव नहीं हुई। देर रात किसी ने बताया कि आशीष को दीनानाथ के साथ उसके घर जाते देखा गया था। बकौल एसीपी, दीनानाथ मूलरूप से बलिया के पिपरौली स्थित टेकेनपुर गांव का रहने वाला है और यहां दीपू के मकान में किराए पर रहकर सब्जी बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष ने कुछ दिन पहले अपने घर से एक नथ चोरी करके दीनानाथ को बेची थी। वह नथ दीनानाथ के पास से गायब हो गई। उसे शक था कि नथ आशीष ने चोरी कर ली है। बुधवार रात शराब पीने के दौरान दीनानाथ ने आशीष पर नथ चोरी का आरोप लगाया। इस पर दोनों में मारपीट हुई और दीनानाथ ने आशीष के मफलर से उसका गला कस दिया। इसके बाद चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी और शव बेड के नीचे छिपा दिया। इस बीच मुहल्ले के लोग आशीष की तलाश करने लगे तो वह कमरा बंद करके भागने लगा। पुलिस ने उसे इलाके से ही दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed