फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered for prohibiting wine production in Bahraich.

शराब बनाने के विरोध पर खौलता लहन डाल ग्रामीण को मार डाला

Sat, 09 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
A man murdered for prohibiting wine production in Bahraich.
ग्रामीण की मौत के बाद प्रदर्शन करते अन्य ग्रामीण - फोटो : amar ujala

खेत में चोरी छिपे कच्ची शराब बनाने वालों ने विरोध करने पर एक बुजुर्ग किसान को खौलता लहन डालकर मार डाला। परिवारीजनों को रात में झाड़ में उसका झुलसा शव मिला। कुछ दूर पर शराब की भट्ठियों में राख पड़ी थी।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में लीपापोती करने से भड़के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसपी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रामगांव क्षेत्र में ग्राम विश्वरिया निवासी रामचंदर (65) पुत्र मनीराम का खेत गांव से कुछ दूर सरयू के कछार में है। गुरुवार शाम को रामचंदर खेत गया था पर देर रात तक नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र रामू के मुताबिक देर रात रामचंदर का शव कछार के निकट झाड़ियों में झुलसा मिला। कुछ दूर पर शराब की भट्ठियों की राख पड़ी थी। रामचंदर के ऊपर शराब बनाने के लिए खौलाया गया लहन उड़ेला गया था, जिससे झुलसकर उसकी मौत हो गई।

पहले भी मना करने पर दी थी मार देने की धमकी

A man murdered for prohibiting wine production in Bahraich.

रामू के मुताबिक कच्ची शराब के कारोबारी पहले भी खेत से सटी झाड़ियों में शराब बनाते थे। पिता के विरोध करने पर उन्हें धमकी दी थी।

विवाद के बाद कच्ची शराब बनाने वाले लोगों ने कुछ दूर भट्ठियां जलानी शुरू कर दीं। गुरुवार रात भी रामचंदर के विरोध करने के चलते शराब कारोबारियों ने खौलता लहन उड़ेलकर उन्हें मार डाला है।

रात में ही घटना की सूचना थाने पर दी गई लेकिन रामगांव पुलिस लीपापोती में लगी रही। इससे गुस्साए परिवारीजन और गांव के लोग शुक्रवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

एसपी ने सीओ को पूरे मामले की जांच व कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी सालिकराम वर्मा के मुताबिक मृतक के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed