{"_id":"65432ddc6ea9ebbe01052b84","slug":"a-man-kills-his-parents-in-inayat-nagar-thana-in-ayodhya-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता को फावड़े से काट डाला, पत्नी से झगड़े के बाद था आग बबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता को फावड़े से काट डाला, पत्नी से झगड़े के बाद था आग बबूला
Thu, 02 Nov 2023 11:04 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:04 AM IST
सार
अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने माता-पिता को फावड़े से काटकर मार डाला। इसके पहले उसका पत्नी से भी झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
वारदात स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सागरपट्टी पंधिला में बेटे ने अपने माता-पिता को फावड़े से काट डाला। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। करवाचौथ पर युवक के देर से घर पहुंचने पर बेटे और बहू में विवाद हो रहा था। जिस पर उसके माता-पिता ने लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया था।
विज्ञापन
बताया गया कि बुधवार की रात ग्राम सागर पट्टी पांडिला निवासी बालेंद्र तिवारी देर से अपने घर पहुंचा। उसकी पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा था जब बालेंद्र घर पहुंचा तो पत्नी करवा चौथ का पूजन कर चुकी थी, जिसको देखकर पति बालेंद्र आग बबूला हो गया और पत्नी को पीटने लगा।
विज्ञापन
बहू और बेटे के बीच झगड़ा होते देख उसके पिता राजमार्ग तिवारी तथा माता सरोज देवी ने लड़ाई झगड़ा करने से मना किया। इसके बाद बालेंद्र अपना गुस्सा अपने माता-पिता पर उतरने लगा। हालांकि थोड़ी देर बाद बालेंद्र शांत हो गया और चला गया। इसके बाद माता-पिता घर के बाहर बने बरामदे में तख्त और चारपाई पर लेटे थे। करीब एक घंटे बाद रात 11:15 बजे बालेंद्र पहुंचा और अपने माता-पिता को फावड़े से काट डाला।
विज्ञापन
बताया गया कि बालेंदु ने अपने पिता राजमणि तिवारी (55) पुत्र गौरी शंकर को फावड़े से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया तथा मां सरोज देवी (53) को भी फावड़े से वार कर मार दिया। घटना रात करीब सवा 11 बजे की बताई जाती है। घटना के समय मृतक का छोटा बेटा प्रवेश व हत्यारे की पत्नी घर में मौजूद थे। मृतक के एक शादीशुदा बेटी भी है।