{"_id":"667e99053900a4714b08e9bd","slug":"a-man-killed-his-sister-on-doubt-of-having-affair-in-barabanki-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: प्रेम प्रसंग के शक में भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: प्रेम प्रसंग के शक में भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, युवक गिरफ्तार
Fri, 28 Jun 2024 04:35 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:35 PM IST
सार
बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में एक भाई ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग के शक में भाई ने बहन की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इसे लेकर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया की सफदरगंज की नई बस्ती निवासी जमीला बानो (30) का करीब ढाई साल पहले विवाह हुआ था। किन्ही कारणों से पिछले ढाई तीन महीने से वह मायके में ही रह रही थी।
ये भी पढ़ें - रामपथ पर गड्ढे... काम में जल्दबाजी और लचर इंजीनियरिंग का नतीजा; अमर उजाला ने PWD से समझीं खामियां
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: पांच दिनों में पूरे प्रदेश में छाएगा मानसून, इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, बिजली गिरने से 20 की मौत
बताते हैं कि भाई मोहम्मद उस्मान (50) को शक था कि बहन का प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उस्मान ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सो रही बहन जमीला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसने गला काट कर बहन की हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। एएसपी और सीओ सदर ने भी मौके पर पड़ताल की। सीओ सदर सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया की हत्या के आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।