{"_id":"65d44605f35ffd910002e0b4","slug":"a-man-killed-his-father-for-not-giving-money-in-gajipur-lucknow-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रुपये न देने पर बेटे ने पिता के सिर पर हथौड़ी मारकर की हत्या, रात भर कमरे में बैठा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रुपये न देने पर बेटे ने पिता के सिर पर हथौड़ी मारकर की हत्या, रात भर कमरे में बैठा रहा
Tue, 20 Feb 2024 11:56 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:56 AM IST
सार
लखनऊ के गाजीपुर में एक युवक पिता द्वारा रुपये न देने पर हैवान बन गया और सिर पर हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गाजीपुर इलाके में सोमवार रात नशेबाज युवक ने रुपये न देने पर अपने ही पिता की हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह जब मृतक का दूसरा बेटा पहली मंजिल से नीचे आया तो पिता को खून से लथपथ पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल की है।
विज्ञापन
गाजीपुर के कसैला गांव निवासी खुशीराम (72) पुलिस विभाग में फॉलोवर (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) थे। घर के ग्राउंड फ्लोर पर वह अपने छोटे बेटे हेमंत के साथ रहते थे। पहली मंजिल पर उनके बड़े बेटे रिंकू परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: 17 सीटों के ऑफर पर कांग्रेस मौन, अखिलेश रहेंगे न्याय यात्रा से दूर, स्वामी होंगे शामिल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जुबानी जंग: स्वामी बोले- भाषा में सलीका नहीं पता नहीं किस बात के प्रोफेसर हैं रामगोपाल, अखिलेश ने किया पलटवार
एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल के मुताबिक हेमंत शराब का लती है। वह अक्सर पिता से रुपयों की मांग करता रहता था। न देने पर मारपीट करता था। सोमवार रात करीब 11 बजे रुपये न देने पर फिर से वह पिता से झगड़ रहा था। इसी दौरान उसने उनके सिर पर हथौड़ी से वार कर दिए। खुशीराम की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद वह कमरे में ही रात भर बैठा रहा। सुबह जब रिंकू वहां पहुंचा तब पुलिस को उसने सूचना दी। एसीपी ने बताया कि हेमंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। हथौड़ी भी बरामद कर ली गई है।