{"_id":"5db080d78ebc3e93a230e4a9","slug":"a-man-killed-his-daughter-after-having-quarrel-with-his-wife-in-ashiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना में पत्नी से झगड़े के बाद डेढ़ महीने की मासूम को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना में पत्नी से झगड़े के बाद डेढ़ महीने की मासूम को पटककर मार डाला
Wed, 23 Oct 2019 10:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
मृतक बच्ची।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के आशियाना थानाक्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में मंगलवार देर शाम को दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज पति ने डेढ़ महीने की मासूम बेटी वासु को जमीन पर पटककर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आशियाना विश्वजीत सिंह के मुताबिक, मूलरूप से उन्नाव के दौलतपुर याना निवासी गौतम विश्वकर्मा की औरंगाबाद में ससुराल है। मंगलवार को वह पत्नी को लेने आया था, लेकिन वह जाना नहीं चाहती थी। इसी बात पर दंपती में झगड़ा होता रहा।
विज्ञापन
इस दौरान नाराज गौतम ने डेढ़ महीने की बच्ची वासु को उठाया और जमीन पर दो-तीन बार पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। खून से लथपथ वासु को परिवारीजन लोकबंधु अस्पताल लेकर गए, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ट्रॉमा में देर रात इलाज के दौरान वासु की मौत हो गई। उधर, आरोपी गौतम मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, गौतम की पत्नी ने उसके खिलाफ तहरीर दी। जिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। बुधवार सुबह उसे किला चौकी के पास से दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद दोपहर में आरोपी को जेल भेज दिया गया।