{"_id":"6437b0a2cc1251145d02aab6","slug":"a-man-killed-his-beloved-and-shoots-himself-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: पहले प्रेमिका को फिर खुद को गोली से उड़ाया, दोनों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: पहले प्रेमिका को फिर खुद को गोली से उड़ाया, दोनों की मौके पर ही मौत
Thu, 13 Apr 2023 04:05 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्दीराय (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्दीराय (सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Apr 2023 04:05 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में हुई एक वारदात में एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना हलियापुर के रामपुर बबुआन गांव में बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे एक प्रेमी ने प्रेमिका को तमंचे से गोली मार दी जब तक खेत में काम कर रहे लोग कुछ समझ पाते उसने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव की रहने वाली रेनू (18) पुत्री राम भवन यादव का गांव के ही गुड्डू प्रजापति (27 ) पुत्र हनुमान से एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को कई बार परिजनों ने मना भी किया था लेकिन दोनों नहीं माने।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर में तीन दिग्गज मंत्रियों की साख दांव पर, पहली बार हो रहा है नगर निगम में चुनाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा ने कानपुर महानगर के महापौर प्रत्याशी का किया एलान, झांसी का उम्मीदवार बदला
पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच दूरी बन गई थी इसे लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह दोनों गांव के बाहर रास्ते पर मिलने पहुंचे थे। दोनों में कहा सुनी हुईं। देखते ही देखते गुड्डू ने रेनू को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सोमेन बर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की।