{"_id":"64f958c4fc55e249ed065d15","slug":"a-man-injured-in-firing-and-kidnapped-in-dargah-thana-in-bahraich-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों का तांडव: युवक पर झोंका फायर, फिल्मी अंदाज में पीटते हुए बाइक से किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ बदमाशों का तांडव: युवक पर झोंका फायर, फिल्मी अंदाज में पीटते हुए बाइक से किया अपहरण
Thu, 07 Sep 2023 01:16 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:16 PM IST
सार
दरगाह थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अपहरण के बाद मरणासन्न हालत में युवक को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
गोलीकांड में घायल हुआ युवक व घटना का एक सीसीटीवी दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है। बुधवार की रात पिता को छोड़ कर घर लौट रहे युवक पर दबंगों ने फिल्मी अंदाज में फायर झोंक दिया। फायरिंग के बाद बाइक सहित गिरे युवक को पीटते हुए उठा ले गए।
विज्ञापन
घटनास्थल से लगभग तीन किमी दूर मरणासन्न हालत में उसे छोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में दरगाह पुलिस को लेकर आक्रोश है। घटना की जानकारी पर एएसपी नगर और सीओ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बैंक से 146 करोड़ हड़पने के मास्टर माइंड गिरफ्तार, दोनों पर था 25-25 हजार का इनाम
ये भी पढ़ें - बेसिक शिक्षा परिषद: एक से दूसरे जिले में तबादला पाने वाले का स्कूल आवंटन आदेश जारी, कब तक चलेगी प्रक्रिया?
दरगाह थाना क्षेत्र के नाजीरपुरा निवासी कादिर (25) बुधवार की रात अपने पिता लईक को छोड़ने दरगाह शरीफ गया था। जहां से वापस आते समय लगभग 10:30 बजे दरगाह थाने के पास उस पर तीन बाइकों पर सवार लोगों ने फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से युवक बाइक समेत गिर गया। जिसके बाद दबंगों ने उसे पीटते हुए जबरन बाइक पर बिठाया और अपहरण कर लिया।
घटना से स्थानीय लोग दहशत में आ गए और इसकी सूचना पुलिस और युवक के परिजनों को दी। युवक को पीटते हुए दबंग कोतवाली देहात के दोनक्का तिराहा ले गए और उसे मरा जान कर सड़क किनारे फेंक दिया। युवक को तलाशते हुए पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। गोली के छर्रे लगने से युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह और सीओ सिटी राजीव सिसौदिया मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एएसपी ने दरगाह पुलिस को जल्द से जल्द दबंगों को गिरफ्तार करने को निर्देशित किया है।
पिता बोले, ब्लोअर लगाने पर हुआ था विवाद
घटना को लेकर पिता लईक ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले हसीब ने उनके घर में ब्लोअर लगा दिया था। जिससे गर्म हवा आने पर उन्होंने विरोध किया था जिस पर हसीब ने कई लोगों के साथ घर पर हमला किया था। प्रकरण में थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी जिसके बाद से हसीब जान से मारने की बात कह रहा था। हसीब ने ही लोगों के साथ उसके बेटे पर हमला किया है।
दरगाह थाना क्षेत्र में नहीं थम रही आपराधिक घटनाएं
दरगाह थाना क्षेत्र में बीते कुछ महीनों में हुई ये लगातार चौथी बड़ी वारदात है। इससे पूर्व बदमाश दिन दहाड़े कर्मचारियों से लाखों की लूट, शिक्षिका के घर में डकैती और व्यापारी के घर लाखों की लूट को अंजाम दे चुके है। वहीं, अब इस गोलीकांड के बाद से लोगों में दरगाह पुलिस को लेकर रोष है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा का कहना है कि रंजिश में हमला हुआ है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताद जारी है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।