फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man got beaten for doing second marriage without disclosing the first in Bachhrawan in Raebareli.

Raebareli: दूसरी शादी करना पड़ा भारी, दुल्हन को विदा कराने पहुंचे दूल्हे को लोगों ने जमकर पीटा, हालत गंभीर

Sun, 19 Feb 2023 12:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Feb 2023 12:41 PM IST
सार

रायबरेली के बछरावां में दो बच्चों के पिता जब अपनी नई दुल्हन को विदा कराने पहुंचे तो मामले का खुलासा हो गया और दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
A man got beaten for doing second marriage without disclosing the first in Bachhrawan in Raebareli.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में एक युवक को दूसरी शादी उस समय महंगी पड़ गई जब वो नई नवेली दुल्हन की विदाई कराने अपनी ससुराल पहुंचा। इस बीच ससुरालियों को युवक के पहली शादी की जानकारी हो गई तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और लड़की की विदाई नहीं की।

विज्ञापन


घायल दूल्हे को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्नाव जनपद निवासी दुर्गेश कुमार की 2013 में पूनम से शादी हुई थी और उससे उसे दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP में अब बिजली देगी 'झटका': गर्मी के लिए 11 रुपये यूनिट बिजली खरीदने की तैयारी, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा इसका असर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने बुलाने वालों पर होगी कार्रवाई, बेवजह गिरफ्तारी की भी मनाही


पति पत्नी में विवाद के चलते पत्नी मायके में रहती है और उसने दुर्गेश पर उत्पीड़न का मुकदमा कर रखा है। इसी बीच दुर्गेश कमाने के लिए केरल चला गया। दो दिन पहले वह अचानक वापस आया और अपने घरवालों से तत्काल शादी के लिए बोला।

परिजन भी उसके कहने के अनुसार रायबरेली के बछरांवा के पठान गांव निवासी एक लड़की से लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में उनकी शादी कर दी लेकिन दुर्गेश व उसके परिजनों ने अपनी पहली शादी की बात छुपाए रखी। शाम को जब वो अपनी दूसरी पत्नी की विदाई के लिए घर पहुंचा तो उन्हें उसकी पहली शादी की जानकारी मिल चुकी थी और उन्होंने वहां पहुंचे दुर्गेश की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन परिजनों ने उसे इलाज के लिए बछरावां सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed