{"_id":"57096ab14f1c1bcf2ec81152","slug":"a-man-get-injured-by-a-manjha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार के गले में उलझा मांझा, गले में हुआ गहरा घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार के गले में उलझा मांझा, गले में हुआ गहरा घाव
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
घायल राहुल कश्यप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमबाग में ईको गार्डन के पास शनिवार सुबह चाइनीज मांझा बाइक सवार राहुल कश्यप की गले में उलझ गया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह फिसल कर गिर गए।
विज्ञापन
मांझे से उनके गले के पास तीन इंच तक गहरा घाव हो गया। हादसे में पत्नी भी घायल हो गई हैं। बाइक की रफ्तार कम होने से उनकी जान बच गई।
दंपती को आलमबाग में ही एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसे एक दर्जन टांके लगे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि दंपती आशियाना से आलमबाग की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ईको गार्डन के पास पतंगबाजी हो रही थी। इस दौरान एक पतंग का मांझा उनके ऊपर गिरा।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि चाइनीज मांझा होने से उन्हें चोट पहुंची है। दुर्घटना के बाद पतंग उड़ा रहे बच्चे भाग निकले।