'सनकी आशिक' ने रिश्ते के बिना बांटा शादी का कार्ड, दावत की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते की बात हुए बिना ही एक युवक ने इलाके की किशोरी से शादी का कार्ड छपवाकर परिचितों में बांट दिया। इतना नहीं दुस्साहसी युवक ने दावत-ए-वलीमा का कार्यक्रम भी आयोजित कर डाला।
इसके बाद भनक लगने पर किशोरी के परिवारीजनों ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है।
नानपारा क्षेत्र में चरसंडामाफी गांव का एक युवक इलाके की 14 वर्षीय किशोरी से एकतरफा प्यार करता है। किशोरी के पिता का कहना है कि युवक कुछ माह से अक्सर उसकी बेटी को परेशान करता है।
घर के सामने घंटों खड़े रहकर अश्लील हरकतें और किशोरी से जबरन शादी करने की बात कह रहा था। किशोरी के पिता ने कई बार युवक को समझाया और फटकारा लेकिन वह नहीं सुधरा।
लड़की के परिवारीजनों को पता चला तो आए सकते में
सप्ताह भर पूर्व युवक ने किशोरी के साथ अपना निकाह तय होने की बात कहते हुए निकाह और दावत-ए-वलीमा का कार्ड छपवाया।
इसकी भनक किशोरी के परिवारीजनों को नहीं लगी। इस बीच युवक ने कार्ड को परिचितों में बंटवा दिया। गत 28 सितंबर को दावत-ए-वलीमा की रस्म भी पूरी कर ली।
इसके बाद किशोरी के परिवारीजनों को पता चला तो सभी सकते में आ गए। बुधवार को किशोरी के पिता ने युवक समीर, उसके पिता शब्बीर और मां को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ धारा 354 व 501 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।