{"_id":"6617c650d457e0f705045c7b","slug":"a-man-died-in-an-accident-in-mohanlalganj-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: बाईक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, तड़पते युवक का वीडियो बनाते रहे लोग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: बाईक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, तड़पते युवक का वीडियो बनाते रहे लोग, मौत
Thu, 11 Apr 2024 04:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Apr 2024 04:45 PM IST
सार
मोहनलालगंज में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घायल युवक करीब 50 मिनट तक तड़पता रहा किसी ने उसकी मदद नहीं की बल्कि उसका वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुआ युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मोहनलालगंज की पुलिस चौकी हरिकंशगढी के पास हाईवे पर बाईक सवार राजगीर को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। बुरी तरह घायल युवक सड़क पर करीब 50 मिनट तक तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। जब पुलिसकर्मी पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
नगराम के इब्राहिमाबाद के रहने वाले पवन कुमार (35) राजगीर का काम करते थे। बृहस्पतिवार को राजगीर बाईक से लखनऊ काम पर जा रहा था तभी रास्ते मे लखनऊ- प्रयागराज हाईवे पर हरिकंशगढी पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने राजगीर को रौंद दिया।
विज्ञापन
रौंदने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घायल राजगीर तड़पता रहा और राहगीर भी तड़प रहे घायल का वीडियो बनाते रहे। किसी ने उसकी मदद नहीं की।
पचास मिनट तड़पता रहा घायल
पुलिस चौकी के पास सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर हादसा हुआ था। हादसे के करीब 50 मिनट बाद 9 बजकर 30 मिनट पर पुलिसकर्मी पहुंचे जबकि राहगीर घायल का वीडियो बनाते रहे। इस दौरान 50 मिनट तक घायल तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन