{"_id":"675847eba130db5e20086481","slug":"a-man-died-in-an-accident-in-baldiray-thana-in-sultanpur-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: नीलगाय की टक्कर से युवक की मौत, पांच दिन बाद थी बहन की शादी, हेलमेट नहीं लगाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: नीलगाय की टक्कर से युवक की मौत, पांच दिन बाद थी बहन की शादी, हेलमेट नहीं लगाया था
Tue, 10 Dec 2024 07:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:23 PM IST
सार
सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में नीलगाय की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पांच दिन बाद उसकी बहन की शादी थी। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
जैनुल आबेदीन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहन की शादी में शामिल होने के लिए आए एक युवक की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं मृतक का साथी बाल-बाल बच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना बल्दीराय थानाक्षेत्र के लक्ष्मीनगर रसूलपुर की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बल्दीराय थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर काजी निवासी जियाउद्दीन का पुत्र जैनुल आबेदीन (23) सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। चार दिन पूर्व वो घर वापस लौटा है। उसकी इकलौती बहन की पांच दिनों बाद (15 दिसम्बर) बरात आनी है। यहां आने के बाद वो बहन की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। घर पर शादी को लेकर काफी धूम थी लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
दरअसल हुआ ये कि मंगलवार शाम जैनुल आबेदीन अपने दोस्त सादिक अली के साथ बाइक से सामान लेने बाजार जा रहा था। दोनों जब हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर बल्दीराय थाना अंतर्गत लक्ष्मी नगर रसूलपुर के पास पहुंचे तभी एक नीलगाय तेजी से सड़क पर आ गई जिससे बाइक चला रहा जैनुल आबेदीन उससे टकराकर सड़क पर जा गिरा। हालांकि, उसका साथी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
युवक जैनुल आबेदीन सिर के बल गिरा उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। ऐसे में काफी खून बह गया। वहीं, घटना को लेकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। जहां से उसे एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने हाथ लगाने से इंकार किया तो लोग उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पिता जियाउद्दीन भी मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो शादी वाला घर जहां खुशिया मनाई जा रही थी वहां रोना-पिटना मच गया। सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत ने बताया कि डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शेष विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन