{"_id":"66b8b29f9f64c1321b0c0a1e","slug":"a-man-died-because-of-electric-shock-in-mil-area-in-raebareli-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: ऑरो प्लांट में करंट लगने से युवक की मौत, शव लेकर भागा संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: ऑरो प्लांट में करंट लगने से युवक की मौत, शव लेकर भागा संचालक
Sun, 11 Aug 2024 06:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:16 PM IST
सार
प्रयागराज का रहने वाला प्रमोद सुल्तानपुर रोड स्थित प्लांट में कार्य करता था। पुलिस घंटों खोजती रही। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली मिल एरिया थाना क्षेत्र में ऑरो प्लांट में कार्य करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हद तब हो गई, जब युवक की मौत से घबराया प्लांट संचालक जिला अस्पताल से शव लेकर फरार हो गया। जिला अस्पताल कक्ष के ईएमओ शव को मरचुरी में रखने की बात कहते रहे लेकिन संचालक ने एक नहीं सुनी। यह घटना वैसे तो शनिवार की दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को देर शाम हुई। पुलिस दो घंटे तक युवक का शव खोजती रही। बाद में पता चला कि परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
प्रयागराज का रहने वाला प्रमोद कुमार (19) रामसजीवन यहां रायबरेली शहर के मलिकमऊ कॉलोनी में परिवार समेत रहता था। वह सुल्तानपुर रोड पर शारदा नहर स्थित ऑरो प्लांट में काम करता था। यह आरो प्लांट मलिकमऊ के रहने वाले ही एक व्यक्ति का है। दोपहर के समय प्रमोद को करंट लग गया। ऑरो प्लांट संचालक समेत अन्य लोग प्रमोद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी कक्ष में तैनात ईएमओ डॉ. रोशन पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईएमओ ने शव को मच्र्युरी में रखने की बात कही। बावजूद इसके संचालक युवक के शव को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। शाम करीब पांच बजे पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो वह शव को पता लगाने में जुटी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर आरो प्लांट बंद मिला। मलिकमऊ कॉलोनी पुलिस पहुंची तो वहां पर भी जिस मकान में मृतक युवक रह रहा था, वहां पर ताला बंद था।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि परिजन शव लेकर प्रयागराज चले गए हैं। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। कहा जा रहा है कि प्लांट संचालक की लापरवाही से युवक की जान गई इसलिए संचालक प्लांट बंद करके भाग गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजन शव लेकर प्रयागराज चले गए हैं। करंट लगने से युवक की मौत हुई थी। आरो प्लांट संचालक की तलाश की जा रही है।