फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died after getting drown in barabanki.

पुलिस से बचने के लिए नदी में कूदा जुआ खेल रहा युवक, डूबकर मौत, पुलिसवालों पर दर्ज होगा केस

Fri, 17 Aug 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Fri, 17 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
A man died after getting drown in barabanki.
दीपेंद्र गुप्ता - फोटो : amar ujala

बाराबंकी जिले में मुश्कीनगर के पास जुए की फड़ पर दबिश देने पहुंची पुलिस से बचने के लिए जुआरी नदी में कूद गया था लेकिन तैर नहीं पाने के चलते उसकी मौत हो गई। युवक का शव शुक्रवार को नदी से पुलिस ने बाहर निकाला। परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक ने सफदरगंज थाने के दबिश डालने गए सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुश्कीनगर स्थित जंगल में तीन चार दिन से जुआरियों का जमावड़ा लगने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सीओ सदर राजेश यादव ने बताया कि इस सूचना पर दो सिपाही शैलेंद्र और राजेश वहां दबिश देने गए तो चार जुआरियों को पुलिस ने पकड़ लिया, जिसमें बांसा मसौली निवासी अतीक, जैदपुर टेरा निवासी वासदेव और अब्दुल वदूद सहित सैदनपुर सफदरगंज निवासी मनोज शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं नदी में कूदे बदोसराय निवासी दीपेंद्र गुप्ता तैर न पाने की वजह से डूब गया। परिवारीजनों ने इसका विरोध किया तो पुलिस शुक्रवार को तीन किमी. दूर तक कल्याणी नदी में तलाश की तो उसका शव झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई अश्वनी गुप्ता ने बताया कि मुश्कीनगर निवासी गौस मोहम्मद पुत्र जमील अंसारी पुलिस से मिलकर लंबे समय से जुआ खेलवाता था और सुरक्षा के बदले में जुआरियों से वसूली करता था। पुलिस के दौड़ाने पर मेरा भाई नदी में कूदा था। पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की और उसकी डूबकर मौत हो गई।

पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

आरोप है कि पकड़े गए अन्य जुआरियों को छोड़ दिया लेकिन पुलिस ने मेरे भाई को नदी में कूदवा दिया। इन पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। थानाध्यक्ष पीके सिंह का कहना है कि यह दो सिपाही जहां जुआ खेला जाता है, वहां गए थे, जिन्हें देखकर दीपू नदी में कूद गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई। जो तहरीर मिली है, जिसमें मुश्कीनगर के गौस मोहम्मद का नाम सहित अज्ञात पुलिस कर्मियों को आरोपित ठहराया गया है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

सीओ सदर राजेश यादव का कहना है कि परिवारीजन की ओर से जो तहरीर मिली है, उसमें सफदरगंज की पुलिस टीम को आरोपी बनाया है। जिस पर एसपी के निर्देश पर जो पुलिस कर्मी गए थे सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed