{"_id":"622ae6a99939ce5d2c1c542b","slug":"a-man-consumed-poison-in-chinhat-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सपा की सरकार नहीं बनी तो आहत युवक ने खाया जहर, एक दिन पहले वीडियो बनाकर किया था एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सपा की सरकार नहीं बनी तो आहत युवक ने खाया जहर, एक दिन पहले वीडियो बनाकर किया था एलान
Fri, 11 Mar 2022 11:35 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:35 AM IST
सार
युवक ने वीडियो जारी कर कहा था कि अगर प्रदेश में सपा की सरकार नहीं बनेगी तो जहर खा लेगा। गुरुवार को चुनाव परिणाम आने के बाद उसने ऐसा ही किया।
विज्ञापन
विजय यादव उर्फ नरेंद्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के चिनहट में रहने वाले युवक ने गुरुवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक कल आये विधानसभा चुनाव के परिणाम से आहत था। समाजवादी पार्टी की सरकार न बनने से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक चिनहट के कमता निवासी विजय यादव उर्फ नरेंद्र (40) परिवार के साथ रहता है। वो विभूतिखंड के अवध बस अड्डे के बगल में स्थित पारिजात अपार्टमेंट के सामने चाय का ठेला लगाता है।
विज्ञापन
नरेंद्र ने बुधवार को एक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें उसने कहा था कि अगर 2022 में सपा की सरकार नहीं बनेगी तो जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे उसने पारिजात अपार्टमेंट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
सड़क पर तड़पता देखकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों के मुताबिक नरेंद्र कई दिनों से चाय का ठेला नहीं लगा रहा था।
इंस्पेक्टर विभूतिखंड के मुताबिक वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। अस्पताल की मदद से युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने के बारे में जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।