{"_id":"5d382c758ebc3e6cdc3abe21","slug":"a-man-commits-suicide-in-sp-mlc-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा एमएलसी के घर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मौत की ये वजह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा एमएलसी के घर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मौत की ये वजह आई सामने
Wed, 24 Jul 2019 03:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jul 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थानाक्षेत्र के रॉयल होटल विधायक आवास में सपा एमएलसी के घर में युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह आवास सपा एमएलसी एसआरएस यादव के नाम आवंटित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां पर बाराबंकी निवासी मान सिंह अपने परिवार के साथ रह रहा था। किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो जाने पर वह दूसरे कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो पंखे के तार से लटकता हुआ युवक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन