{"_id":"65eb323e5d3ee353d20d6483","slug":"a-man-commits-suicide-in-diamond-plaza-in-lucknow-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दुकानदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दी, पुलिस बोली- बीमारी से थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दुकानदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दी, पुलिस बोली- बीमारी से थे परेशान
Fri, 08 Mar 2024 11:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:27 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज के डायमंड अपार्टमेंट में एक दुकानदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। वह कुछ समय से बीमार थे।
विज्ञापन
मृतक सुनील कुमार जेटली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हुसैनगंज इलाके में रहने वाले स्टेशनरी दुकानदार ने शुक्रवार दोपहर अपने घर में लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मारकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि उन्होंने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
हुसैनगंज के पुराना किला स्थित डायमंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 निवासी सुनील कुमार जेटली (59) की आलमबाग के आनंदनगर में जेटली बुक स्टोर नाम से दुकान है। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर तीन बजे सुनील ने अपने फ्लैट में लाइसेंसी रिवाॅल्वर से दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी लीली व बेटी प्रियंका कमरे में पहुंचीं तो सुनील खून से लथपथ थे। पास में ही उनकी रिवाॅल्वर पड़ी थी। परिजनों ने सुनील को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हुसैनगंज पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना में प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवाॅल्वर को कब्जे में ली गई है। सुनील के परिवार में पत्नी व बेटी के अलावा दामाद अनीश मिश्र हैं।
विज्ञापन
दस दिन पहले कराया था ऑपरेशन, तनाव में थे
एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार ने बताया कि सुनील कुछ समय से बीमार थे। हाल में ही उनकी चीभ में अल्सर का ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टरों ने बोलने से मना करते हुए आराम करने की सलाह दी थी। एसीपी का कहना है कि बीमारी और कारोबार के तनाव के चलते सुनील ने आत्महत्या की है।