फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man caught by police who was involve in prostitution

नशा पिलाकर बच्चियों से कराता था जिस्मफरोशी

Fri, 26 Jul 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
a man caught by police who was involve in prostitution
नशा पिलाकर बच्चियों से कराता था जिस्मफरोशी, दबोचा
विज्ञापन

लखनऊ। मासूम किशोरियों को नशे और जिस्मफरोशी के दलदल में धकेलने वाले हैवान विजय बदरी उर्फ बंगाली को बृहस्पतिवार सुबह बादशाहनगर स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने दबोच लिया। वह छह महीने से दो किशोरियों से घिनौनी हरकतें करा रहा था। दहशतजदा किशोरियां दो किशोरों के साथ बाराबंकी जाने के लिए निकली थीं, तभी स्टेशन पर चेकिंग कर रहे आरपीएफ के दरोगा वंश बहादुर यादव ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ पर किशोरियों ने जो आपबीती सुनाई, उससे पुलिसकर्मियों के रोंगटे खड़े हो गए। आरपीएफ ने आरोपी और चारों बच्चों को गाजीपुर पुलिस के सुपुर्द करते हुए एफआईआर दर्ज करा दी है। चारों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके खान ने बताया कि सुबह बादशाहनगर चौकी के प्रभारी वंश बहादुर यादव पुलिस टीम के साथ प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान 15 व 16 साल की दो किशोरियां और 14 साल के दो किशोर प्लेटफार्म पर डरे-सहमे से भटकते दिखे। चौकी प्रभारी ने उन्हें रोककर महिला सिपाही अर्चना मिश्रा, विमला तिवारी और अंजनी सिंह के जरिये पूछताछ की तो होश उड़ाने वाली हकीकत पता चली। एक किशोरी ने बताया कि वह हजरतगंज के बालू अड्डा की रहने वाली है, जबकि दूसरी मूलरूप से असम की है और यहां इंदिरानगर में रहती है। वहीं, एक किशोर बाराबंकी के सुगौली व दूसरा गुडंबा का है। उन्होंने बताया कि इंदिरानगर के मुंशी पुलिया में रहने वाला एक पैर से दिव्यांग विजय बदरी उर्फ बंगाली उन्हें नशा पिलाकर जिस्मफरोशी कराता है। उसके डर से वह लखनऊ छोड़कर बाराबंकी जाने के लिए स्टेशन आए थे। पुलिस ने विजय का पता पूछा तो उन्होंने कहा कि वह कुछ घंटे में उन्हें खोजते हुए स्टेशन आ जाएगा। पुलिस उन्हें सुरक्षित रखकर विजय का इंतजार करने लगी। करीब 11 बजे वह बादशाहनगर स्टेशन पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में विजय ने बताया कि वह छह महीने से चारों को साथ रखे था। उन्हें खाना और कपड़े देता था। बदले में किशोरियों से जिस्मफरोशी और किशोरों से चोरी कराता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि बादशाहनगर चौकी के प्रभारी की ओर से विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed