फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man attacked and got shot in Sitapur

सीतापुर: हमलावरों ने सरेराह युवक को दौड़ाकर गोलियां मारी, हालत नाजुक

Sat, 24 Aug 2019 08:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 24 Aug 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
A man attacked and got shot in Sitapur
युवक को गोली मारे जाने के बाद अस्पताल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

सीतापुर शहर के कोट चौराहे पर दिनदहाड़े हमलावरों ने एक युवक को करीब सौ मीटर दौड़ाकर तीन गोलियां मारी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर में उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन


घटना के पीछे आशनाई का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शहर के कजियारा निवासी शिवम सिंह चौहान को बीती दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने पक्के पुल के पास ललकार कर तमंचा तान दिया। यह देखकर शिवम पक्के पुल के पास बाइक छोड़कर कोट चौराहे की ओर भागा।
विज्ञापन


हमलावरों ने उसका पीछा कर बीच कोट चौराहे पर एक के बाद एक तीन गोलियां मारी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। हमलावर भाग निकले। जख्मी युवक को सदर अस्पताल लाया गया। वहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया। खबर पाकर सीओ योगेंद्र सिंह, कोतवाल अंबर सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन के खिलाफ केस दर्ज, फरार

युवक की मां गीता सिंह ने रामकोट इलाके के अरसेनी गांव निवासी दिलशाद व उसके भाई शानू, पुराने सीतापुर निवासी जावेदी को नामजद किया है। बताते हैं कि शिवम व शानू के बीच किसी लड़की के चक्कर में रंजिश चल रही थी। सूत्र बताते हैं कि करीब डेढ़ साल पूर्व शानू को मिरदही टोला के पास गोली मारी गई थी।

शानू का आरोप था कि उसे शिवम सिंह व उसके कुछ साथियों ने गोली मारी है। इस मामले में शिवम जेल भी जा चुका है। बताते हैं कि उसी घटना का बदला लेने के लिए शिवम को गोली मारी गई। कोहना चौकी प्रभारी भी घटना की वजह यही बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द दबोचा जाएगा।

शहर में सक्रिय हो रहा युवाओं का गैंग
शहर में युवाओं का गैंग एक बार फिर सक्रिय होने लगा है। आए दिन शहर में युवा गैंग के बीच गोलियां चल रही हैं। चंद दिन पहले ही शहर के शेखसरांय में गोली चली थी। युवक जख्मी हुआ था। उस मामले में पुलिस कुछ खास कार्रवाई नहीं कर पाई है। इस बीच फिर चौराहे पर युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर पुलिस को चुनौती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed