{"_id":"5fbc91128ebc3e5fa3001f82","slug":"a-man-arrested-who-cuts-the-cake-with-a-sword","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के शिकंजे में आया बीच सड़क तलवार से केक काटने वाला बर्थडे व्बाय, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के शिकंजे में आया बीच सड़क तलवार से केक काटने वाला बर्थडे व्बाय, गिरफ्तार
Tue, 24 Nov 2020 10:20 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज के बालागंज में बीच सड़क पर बर्थडे की पार्टी मनाई। इस दौरान तलवार से केक काटा और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। इस मामले में आरोपी बर्थडे ब्वाय ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक 31 अक्टूबर को रस्तोगीनगर में ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का बर्थडे मनाने के लिए उसके दोस्त जुटे थे। कार के बोनट पर केक रख कर ज्ञानेंद्र ने तलवार से उसे काटा था।
विज्ञापन
वहीं, ऋषभ सिंह ने असलहे से कई राउंड फायरिंग की थी। जिसकी वजह से इलाकाई लोग दहशत में आ गए थे। आरोपियों ने फायरिंग करते हुए वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल किया था। जिसके आधार पर ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के मुताबिक रस्तोगी नगर निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में शामिल आशीष सिंह और ऋषभ को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।