फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man and a woman died because of electric current in a village in Ayodhya.

Ayodhya: विवाह के पहले कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से देवर-भाभी की मौत

Thu, 18 May 2023 12:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मिल्कीपुर (अयोध्या)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिल्कीपुर (अयोध्या) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 May 2023 12:23 PM IST
सार

अयोध्या के एक गांव में हुई दर्दनाक घटना में करंट की चपेट में आने से देवर-भाभी की मौत हो गई। महिला आलमारी से कपड़ा निकालने गई थी। उसे करंट लग गया। इस दौरान उसे बचाने आए देवर की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
A man and a woman died because of electric current in a village in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम उछाहपाली मजरे पूरे कुर्मी में बुधवार देर रात करंट लगने से देवर और भाभी की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। इनायतनगर इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात विवाह के पूर्व होने वाले गायन कार्यक्रम में पहनने के लिए बहू खुशबू तिवारी (28) पत्नी आशीष तिवारी कमरे में लोहे की आलमारी से कपड़ा निकालने गई थी।

विज्ञापन


आलमारी में लगी लाइट का तार कहीं कट गया था जिसकी वजह से पहले से ही आलमारी में करंट आ गया था और वह आलमारी से चिपक गई। थोड़ी देर बाद जब महिला जमीन पर गिरी तो उसकी आवाज महिला के देवर सुनील तिवारी (25) पुत्र प्रमोद तिवारी ने सुना और वह महिला को उठाने लगा। इस दौरान उसका शरीर भी आलमारी से छू गया और उसे भी करंट ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने बिजली आपूर्ति बंद करके दोनों को करंट से छुड़ाया और मिल्कीपुर सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - स्पा और मसाज सेंटरों को तेल-दवा के लिए लेना होगा लाइसेंस, तैयार की जा रही गाइडलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं, कार्यकर्ताओं से बोले अखिलेश यादव


जहां डॉक्टर ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि तीन दिन बाद सोमवार को सुनील की शादी थी। शादी के पहले ही परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृत महिला खुशबू तिवारी का एक पांच साल का बेटा आरुष है। जो बार-बार मां के पास पहुंचकर मां को बुलाने की कोशिश कर रहा है। यह नजारा देखकर लोगों के आंखों से आंसू निकल जा रहे हैं। इनायतनगर इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed